Showing posts with label ITBP. Show all posts
Showing posts with label ITBP. Show all posts

Wednesday, 8 February 2017

बर्फीले तूफान की चपेट में आया ITBP कैंप क्षतिग्रस्त, सभी जवान सुरक्षित

बर्फीले तूफान की चपेट में आया ITBP कैंप क्षतिग्रस्त, सभी जवान सुरक्षित


भारत-तिब्बत सीमा से सटे नीति गांव में बर्फीले तूफान की चपेट में आने से आईटीबीपी का कैंप क्षतिग्रस्त हो गया। तूफान से संचार नेटवर्क भी ध्वस्त हो गया। मलारी से आईटीबीपी की सर्च टीम को नीति गांव के लिए रवाना कर दिया गया है।

आईटीबीपी आठवीं वाहिनी के डिप्टी कमांडेंट रणवीर सिंह नेगी ने बताया कि जोशीमठ के नीति गांव में रविवार रात को बर्फीला तूफान आया।

इससे किराए की धर्मशाला में संचालित आईटीबीपी कैंप क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि कैंप में रह रहे तीस से अधिक जवान सकुशल हैं।
बर्फीले तूफान से आसपास बनी जवानों की हट और सेटेलाइट सिस्टम भी टूट गया। उन्होंने बताया कि संचार व्यवस्था ध्वस्त होने से घटना की सूचना किसी तरह वाहिनी मुख्यालय को ही दे पाए।
सोमवार सुबह मलारी से सहायक सेनानी नारायण दत्त के नेतृत्व में सर्च टीम को नीति गांव के लिए रवाना कर दिया गया था। नीति गांव से पहले दस किमी रास्ता बर्फ से ढका होने के कारण सर्च टीम बुधवार तक घटनास्थल तक पहुंचने की संभावना है।

Popular Posts