Showing posts with label haridwar hill bypas accident. Show all posts
Showing posts with label haridwar hill bypas accident. Show all posts

Wednesday, 8 February 2017

One More Flyover Accident - Haridwar

फ्लाईओवर पर अनियंत्रित होकर पलटी कार, सकुशल बचे चारों सवार


हरिद्वार: उत्तरी हरिद्वार के हिल बाईपास स्थित फ्लाई ओवर में एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार नीचे की ओर गिरती कि इससे पहले लोहे के एंगिल के कारण रुक गई। ऐसे में कार सवार चार लोगों की जान बच गई।
जानकारी के अनुसार गत देर रात एक नई कार में सवार चार युवक शादी समारोह में खाने पीने के बाद घूमने के लिए हिल बाईपास पर चले गए। बताया जा रहा है कि कार में सवार युवकों ने नशा किया हुआ था।
जब युवक कार से वापस लौट रहे थे, तभी कार की गति तेज होने के कारण कार अनियंत्रित होकर फ्लाई ओवर में पलट गई। साथ ही साइड में लगे लोहे के एंगल से जाकर रुक गई।

इस दौरान कार में सवार चारों युवक बाहर निकले। पास से गुजर रहे लोगों के साथ ही निकट ही शादी में शामिल लोग मौके पर पहुंचे और कार को सीधा किया।

खडखड़ी चौकी प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि कार उत्तरी हरिद्वार निवासी एक भाजपा नेत्री के बेटे आशीष झा की है। वह अपने तीन दोस्तों के साथ शादी समारोह में शामिल होने के बाद हिल बाईपास पर आया था। उन्होंने बताया कि सभी सवारों को हल्की चोटे आई हैं।

Popular Posts